Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में नए साल 2026 की शुरुआत से ही जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर आज 5 जनवरी को बीएसई पर 8.2 प्रतिशत तक उछलकर ₹44.28 के स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ ही 2026 के पहले तीन कारोबारी दिन में यह शेयर अब तक करीब 16 प्रतिशत उछल चुका है। निवेशकों में यह उत्साह कंपनी के कारोबार में टर्नअराउंड के शुरुआती संकेतों के बाद आया है।
