Ola Electric का शेयर धड़ाम, राइट्स इश्यू की यह बात पड़ी भारी

Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक पहली बार राइट्स इश्यू लाने वाली है। जब इस इश्यू के बारे में कुछ समय पहले ऐलान हुआ था तो शेयर झूम उठे थे लेकिन फिर कुछ दिनों बाद ऐसा अपडेट आया, जो शायद मार्केट पसंद नहीं आया और आज 5 अक्टूबर को शेयर फिसल गए। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 2:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ola Electric Rights Issue: ओला इलेक्ट्रिक राइट्स इश्यू के जरिए ₹1000 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।

Ola Electric Rights Issue: ओला इलेक्ट्रिक पहली बार राइट्स इश्यू से जुड़ी फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। इसका भाव अभी तय नहीं हुआ है लेकिन यह जरूर सामने आया है कि ₹1000 करोड़ के राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने के लिए कंपनी के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने अपनी 4.32% होल्डिंग गिरवी रखी है, मार्केट को यह पसंद आता नहीं दिख रहा है। फिलहाल बीएसई पर यह 0.97% की गिरावट के साथ ₹36.73 (Ola Electric Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 1.56% टूटकर ₹36.51 तक आ गया था।

Ola Electric Rights Issue: डिटेल्स

ओला इलेक्ट्रिक ने जब राइट्स इश्यू का ऐलान किया था तो उसके अगले दिन मार्केट खुलने पर शेयरों ने निचले स्तर से शानदार वापसी की थी। राइट्स इश्यू यानी सस्ते में शेयर खरीदने के मौके की आस में धड़ाधड़ खरीदारी होने लगी और शेयर निचले स्तर से 8% से अधिक उछल पड़े थे। हालांकि अब सामने आया है कि कंपनी के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने ₹1000 करोड़ के इस इश्यू में पैसे लगाने के लिए अपनी 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी है। बता दें कि राइट्स इश्यू के लिए अभी रिकॉर्ड डेट तय नहीं हुआ है यानी कि वह तारीख, जिस दिन शेयर होल्ड किया हुआ है तो राइट्स इश्यू के तहत डिस्काउंट पर शेयर खरीदने को मिलेगा।


अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। इसके ₹76 के शेयर 9 अगस्त 2024 को लिस्ट हुए थे और कुछ ही दिनों बाद 20 अगस्त 2024 को बीएसई पर ₹157.53 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि फिर शेयरों पर दबाव बना और फिसलते हुए निवेशकों की आधे से अधिक पूंजी डुबो दी। इस रिकॉर्ड हाई से 19 महीने से भी कम समय में यह 86.54% टूटकर 2 मार्च 2026 को यह ₹21.21 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक आ गया था। इस निचले स्तर से इसने तेजी से रिकवरी तो की लेकिन अब भी रिकॉर्ड हाई से यह 76% से अधिक नीचे है।

V2 Retail Shares: 19% टूटकर शेयर एक साल के निचले स्तर पर, मार्केट को नहीं भाया बिजनेस अपडेट

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।