Get App

मंथली एक्सपायरी को बाजार में दिखी रफ्तार, इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी से होगा तगड़ा मुनाफा

PFC पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 250 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 9.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 14 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 27, 2023 पर 12:35 PM
मंथली एक्सपायरी को बाजार में दिखी रफ्तार, इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी से होगा तगड़ा मुनाफा
Marksans Pharma पर शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 118 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

जुलाई सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रफ्तार नजर आ रही है। निफ्टी 19800 के ऊपर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। बैंक निफ्टी में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप इंडेक्स ने आज नया शिखर छुआ है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने पीएफसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने इंफोसिस में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने डिवीज लैब पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने मार्कसंस फार्मा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः PFC

मानस जायसवाल ने PFC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 250 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 9.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 14 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Infosys Future

आशीष बहेती ने Infosys पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Infosys में 1363 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1390 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1345 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें