Get App

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई खरीदारी, क्या इनमें से है कोई आपके पोर्टफोलियो में

Kotak Mahindra Bank के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1805 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Kotak Mahindra Bank के शेयर में 1800/1820 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1790 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 14, 2024 पर 11:56 AM
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई खरीदारी, क्या इनमें से है कोई आपके पोर्टफोलियो में
Lloyds Metals पर मिडकैप सेगमेंट से AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने 1121 के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार मजबूत नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी ऊपर चढ़ कर बंद हुए। भारतीय बाजार पर जेफरीज ने बुलिश नजरिया अपनाया। अगले 1 साल के लिए निफ्टी में 26,600 के टारगेट दिए। उनके टॉप पिक्स में ICICI Bank, Axis Bank, SBI, Bharti Airtel, सनफार्मा शामिल हैं। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि बाजार में और तेजी की गुंजाइश है। उन्होंने फाइनेंशियल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम में निवश की सलाह दी है। कल बाजार की रिकवरी में भारती एयरटेल की बड़ी भूमिका रही। ये शेयर करीब 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही FMCG और IT शेयरों में भी रौनक लौटी। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने डिलीवरी, कोटक महिंद्रा बैंक, मैक्स हेल्थकेयर और लॉयड्स मेटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Delhivery

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि डिलीवरी के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 400 के स्ट्राइक वाली कॉल 5.30 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 10 से 12 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 2 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Kotak Mahindra Bank

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1800/1820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1790 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1805 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें