सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते मुकाबला है 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच हो रहा है। अबकी बार Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी, 5Paisa.com के रुचित जैन और Nirmal Bang के नीरव छेड़ा के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर नीरव छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 13% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 2.5% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रुचित जैन के सुझाये स्टॉक्स ने 4.3% का रिटर्न दिया
