Orient Technologies IPO Listing: आईटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली ओरिएंट टेक्नोलॉजीज (Orient Technologies) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 13 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 206 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 290.00 रुपये और NSE पर 288.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 40 फीसदी से अधिक का लिस्टिंग गेन (Orient Technologies Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह 304.45 रुपये (Orient Tech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 47.79 फीसदी मुनाफे में हैं।
