Paytm Share Price: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों में निवेश अब तक आईपीओ निवेशकों के लिए बुरा दांव साबित हुआ है। इसके शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 75 फीसदी डिस्काउंट पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स इस पर अभी भी भरोसा बनाए हुए हैं। एनालिस्ट्स के मुताबिक यह 1400 रुपये के भाव (Paytm Target Price) पर पहुंच सकता है। आईपीओ निवेशकों को पेटीएम के शेयर 2150 रुपये के भाव में मिले थे जबकि आज 13 जनवरी को इंट्रा-डे में बीएसई पर यह 533.55 रुपये के भाव पर फिसल गया था। हालांकि अभी यह करीब एक फीसदी की मजबूती के साथ 547.80 रुपये के भाव में मिल रहा है।
