Paytm Shares: बाजार की शुरुआती रौनक में आज पेटीएम के शेयर 3% से अधिक उछल पड़े। हालांकि फिर इंट्रा-डे हाई से यह करीब 14% टूट गया। वहीं दूसरी ब्रोकरेज फर्म इंवेस्टेक ने इसकी कवरेज शुरू की है और इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के बुलिश रुझान में यह ऊपर तो चढ़ा लेकिन इसकी कारोबार से जुड़ी एक बड़ी अनिश्चितता के चलते मुनाफावसूली ने अधिक दबाव बना दिया। आज बीएसई पर यह 9.53% की गिरावट के साथ ₹1140.75 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में यह 3.41% उछलकर ₹1303.95 तक पहुंच गया था लेकिन फिर मुनाफावसूली की आंधी में 13.37% टूटकर ₹1129.60 तक आ गया जोकि पिछले कारोबारी दिन के क्लोजिंग प्राइस ₹1260.90 से 10% डाउनसाइड है। ओवरऑल बात करें तो इसे कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 14 ने खरीदारी, 6 ने होल्ड और 1 ने सेल रेटिंग दी है।
