Paytm Share Price: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर शुक्रवार 22 नवंबर को शुरुआती कारोबार में 6 फीसदी तक उछलकर 893 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह लगातार 5वां कारोबार दिन है, जब पेटीएम के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज की तेजी इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein) की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें उसने पेटीएम के शेयरों को पॉजिटिव रेटिंग दी थी। बर्नस्टीन ने पेटीएम पर अपने बुलिश आउटलुक को दोबारा दोहराया और स्टॉक पर अपनी आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखी। साथ ही उसने पेटीएम के टारगेट प्राइस को 750 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति शेयर कर दिया।
