PC Jeweller Q3 Results: दिग्गज ज्वेलरी कंपनी PC Jeweller ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 31% बढ़कर ₹190 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹145 करोड़ था। मुनाफे में यह बढ़त त्योहारी और शादी-ब्याह के सीजन में मजबूत मांग और बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज की वजह से देखने को मिली।
