Get App

PC Jeweller Stock: बकाए के वन टाइम सेटलमेंट पर PNB की मुहर के बाद 10% भागा पीसी ज्वैलर का शेयर, लगा अपर सर्किट

PC Jeweller Stock Price: मंजूर किए गए वन टाइम सेटलमेंट के नियम और शर्तों में सेटलमेंट के तहत कैश और इक्विटी कंपोनेंट्स का भुगतान किया जाना, सिक्योरिटीज और गिरवी रखी गई प्रॉपर्टीज की रिलीज आदि शामिल हैं। पिछले एक साल में पीसी ज्वैलर शेयर की कीमत 72 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर 8 जुलाई को सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 56 रुपये पर खुला

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 12:13 PM
PC Jeweller Stock: बकाए के वन टाइम सेटलमेंट पर PNB की मुहर के बाद 10% भागा पीसी ज्वैलर का शेयर, लगा अपर सर्किट
PC Jeweller का मार्केट कैप 2600 करोड़ रुपये है।

PC Jeweller  Share Price: ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयर में 8 जुलाई को 10 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लगा। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि पंजाब नेशनल बैंक ने कंपनी की ओर से पेश किए गए बकाया के एकमुश्त निपटान (One Time Settlement) के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी थी। पीसी ज्वेलर ने बैंकों के एक कंसोर्शियम का बकाया चुकाने के लिए वन टाइम सेटलमेंट का विकल्प चुना है।

पीसी ज्वैलर का शेयर 8 जुलाई को सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 56 रुपये पर खुला। उसके बाद यह पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत चढ़कर 56.19 रुपये के हाई तक गया और अपर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट कैप 2600 करोड़ रुपये है।

वन टाइम सेटलमेंट की शर्तों में क्या-क्या शामिल

पीसी ज्वैलर की ओर से शेयर बाजारों को बताया गया कि पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मंजूर किए गए वन टाइम सेटलमेंट के नियम और शर्तों में सेटलमेंट के तहत कैश और इक्विटी कंपोनेंट्स का भुगतान किया जाना, सिक्योरिटीज और गिरवी रखी गई प्रॉपर्टीज की रिलीज आदि शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें