Stock Tips: एपीआई (एक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रेडिएंट्स) बनाने वाली दिग्गज कंपनी सुप्रिया लाइफसाइंसेज (Supriya LifeScience) के शेयरों में आईपीओ निवेशक भारी घाटे में हैं। आईपीओ निवेशक इसमें करीब 22 फीसदी घाटे में हैं। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में आज इसमें करीब तीन फीसदी की गिरावट रही। हालांकि करीब पांच दिन पहले 15 फरवरी को यह रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया था और इस लेवल से अभी यह 19 फीसदी अपसाइड है। मार्केट एक्सपर्ट इसमें आगे भी तेजी का रुझान देख रहे हैं और आकलन है कि यह 278 रुपये के भाव (Supriya LifeScience Target Price) पर पहुंच सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 2.96 फीसदी की गिरावट के साथ 213.35 रुपये के भाव (Supriya LifeScience Share Price) पर बंद हुए हैं।
Supriya LifeScience पर एक्सपर्ट को क्यों लगा रहे दांव
सुप्रिया लाइफसाइंसेज को दिसंबर तिमाही में चाइनीज मार्केट और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के चलते कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब अगले दो से तीन तिमाहियों में स्थिति सुधरने की उम्मीद है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म KRChoksey के मुताबिक रेगुलेटेड मार्केट में इसके प्रोडक्ट की मांग में तेजी दिख सकती है और आने वाली तिमाहियों में मार्जिन भी स्थाई बने रहने के आसार दिख रहे हैं।
सीनियर मैनेजमेंट टीम में इस्तीफे, मार्केट की अनिश्चितता और चीन में कोरोना के चलते पिछले कुछ महीनों से इसके शेयरों में बिकवाली का दबाव था लेकिन अब ब्रोकरेज ने मौजूदा भाव पर इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और 278 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।
22% घाटे में हैं आईपीओ निवेशक
सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयरों ने घरेलू मार्केट में 28 दिसंबर 2021 को एंट्री मारी थी। ये शेयर आईपीओ निवेशकों को 274 रुपये के भाव पर जारी हुए थे लेकिन मौजूदा भाव के हिसाब से ये करीब 22 फीसदी घाटे में हैं। हालांकि एक साल के हाई से वे करीब 59 फीसदी घाटे में हैं। सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर पिछले साल 1 अप्रैल 2022 को 515.35 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड हाई है।
इसके बाद अगले 10 महीने में यह 15 फरवरी 2023 तक 65 फीसदी टूटकर 179.10 रुपये के भाव पर आ गया जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। हालांकि इस स्तर से अब तक यह 19 फीसदी रिकवर हो चुका है लेकिन अभी भी एक साल के हाई से 59 फीसदी डिस्काउंट पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।