Get App

Stock Tips: इश्यू प्राइस से भी नीचे यह फार्मा शेयर, निवेश का बेहतरीन मौका देख रहे एक्सपर्ट, आपने लगाए हैं पैसे?

Stock Tips: फार्मा सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 22 फीसदी नीचे फिसल चुके हैं। वहीं रिकॉर्ड हाई से तो यह 59 फीसदी डिस्काउंट पर है। मौजूदा भाव को मार्केट एक्सपर्ट निवेश के लिए गोल्डेन चांस के रूप में देख रहे हैं और खरीदारी की सलाह दी है। चेक करें कि क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 6:04 PM
Stock Tips: इश्यू प्राइस से भी नीचे यह फार्मा शेयर, निवेश का बेहतरीन मौका देख रहे एक्सपर्ट, आपने लगाए हैं पैसे?
Supriya Lifescience को दिसंबर तिमाही में चाइनीज मार्केट और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के चलते कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब अगले दो से तीन तिमाहियों में स्थिति सुधरने की उम्मीद है।

Stock Tips: एपीआई (एक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रेडिएंट्स) बनाने वाली दिग्गज कंपनी सुप्रिया लाइफसाइंसेज (Supriya LifeScience) के शेयरों में आईपीओ निवेशक भारी घाटे में हैं। आईपीओ निवेशक इसमें करीब 22 फीसदी घाटे में हैं। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में आज इसमें करीब तीन फीसदी की गिरावट रही। हालांकि करीब पांच दिन पहले 15 फरवरी को यह रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया था और इस लेवल से अभी यह 19 फीसदी अपसाइड है। मार्केट एक्सपर्ट इसमें आगे भी तेजी का रुझान देख रहे हैं और आकलन है कि यह 278 रुपये के भाव (Supriya LifeScience Target Price) पर पहुंच सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 2.96 फीसदी की गिरावट के साथ 213.35 रुपये के भाव (Supriya LifeScience Share Price) पर बंद हुए हैं।

Supriya LifeScience पर एक्सपर्ट को क्यों लगा रहे दांव

सुप्रिया लाइफसाइंसेज को दिसंबर तिमाही में चाइनीज मार्केट और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के चलते कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब अगले दो से तीन तिमाहियों में स्थिति सुधरने की उम्मीद है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म KRChoksey के मुताबिक रेगुलेटेड मार्केट में इसके प्रोडक्ट की मांग में तेजी दिख सकती है और आने वाली तिमाहियों में मार्जिन भी स्थाई बने रहने के आसार दिख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें