Get App

Pitti Engineering ने लॉन्च किया QIP इश्यू, 360 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Pitti Engineering के शेयरों में आज 1.34 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1156.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3,705.95 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले एक साल में स्टॉक ने 211 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 9:27 PM
Pitti Engineering ने लॉन्च किया QIP इश्यू, 360 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
स्मॉल कैप कंपनी पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड (PEL) क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाएगी।

स्मॉल कैप कंपनी पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड (PEL) क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाएगी। QIP का इश्यू साइज 360 करोड़ रुपये है। कंपनी ने आज 8 जुलाई को अपना QIP लॉन्च कर दिया है। पिट्टी इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 8 जुलाई को इंट्राडे में 2 फीसदी तक की तेजी देखी गई और स्टॉक ने 1195.50 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। कंपनी के शेयरों में आज 1.34 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1156.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3,705.95 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 365 रुपये है। पिछले एक साल में स्टॉक ने 211 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है।

Pitti Engineering QIP से जुड़ी डिटेल

पिट्टी इंजीनियरिंग के क्यूआईपी का इश्यू प्राइस 1054.25 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो मौजूदा मार्केट प्राइस से 8.93 फीसदी डिस्काउंट पर है। इसके अलावा, निवेशकों के लिए 90 दिनों की लॉक-इन अवधि होगी।

पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड ने बताया कि 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 62.48 फीसदी बढ़कर 40.36 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 24.84 करोड़ रुपये था। इस अवधि के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 247.50 करोड़ रुपये की तुलना में 32.48 फीसदी बढ़कर 327.88 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें