Get App

September PMI Data : सितंबर में निजी क्षेत्र की मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि घटकर 9 महीने के निचले स्तर पर आई

PMI Data : पहली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज दोनों में स्थिरता रही है। मैन्युफैक्चरिंग में पिछले वर्ष के 5 फीसदी की तुलना में वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 11:54 AM
September PMI Data : सितंबर में निजी क्षेत्र की मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि घटकर 9 महीने के निचले स्तर पर आई
Manufacturing PMI in September- मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि पिछले महीने के 57.5 से घटकर 56.7 पर आ गई है। जबकि सर्विस सेक्टर की गतिविधि सितंबर में घटकर 58.9 हो गई, जो पिछले महीने 60.9 पर रही थी

Business activity for September: एक निजी सर्वेक्षण के प्रारंभिक परिणामों के मुताबिक सितंबर में अब तक भारत की कारोबारी गतिविधि 60.7 से घटकर 59.3 पर आ गई है। 23 सितंबर को जारी सर्वे रिपोर्ट में दिखाया गया कि एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट आउटपुट इंडेक्स नौ महीनों में पहली बार 60 से नीचे गिर गया है। हालांकि कंपोजिट इंडेक्स अभी भी अपने दीर्घकालिक औसत से ऊपर कारोबार कर रहा है।

एचएसबीसी के भारत की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, "भारत में फ्लैश कंपोजिट पीएमआई सितंबर में थोड़ी धीमी गति से बढ़ा है। ये 2024 में देखने को मिली सबसे धीमी बढ़त दिखा रहा है। इस महीने के दौरान मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टरों ने एक समान रुझान दिखाया है।"

मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि पिछले महीने के 57.5 से घटकर 56.7 पर आ गई है। जबकि सर्विस सेक्टर की गतिविधि सितंबर में घटकर 58.9 हो गई, जो पिछले महीने 60.9 पर रही थी। दूसरी ओर सर्विसेज की ग्रोथ दर पिछली तिमाही के 6.7 फीसदी से बढ़कर चार तिमाहियों के उच्चतम स्तर 7.3 फीसदी पर पहुंच गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें