Get App

Precision Wires Shares: वायर कंपनी के शेयर 7% तक टूटे, मिडिल ईस्ट संकट से सप्लाई चेन पर आया दबाव

Precision Wires Shares: प्रिसिजन वायर्स इंडिया के शेयरों में गुरुवार 12 मार्च को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 7 प्रतिशत तक टूटकर 319.05 रुपये के स्तर पर आ गए। कंपनी ने बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण उसकी सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। इसी के बाद इसके शेयरों में यह गिरावट देखी गई है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 1:54 PM
Precision Wires Shares: वायर कंपनी के शेयर 7% तक टूटे, मिडिल ईस्ट संकट से सप्लाई चेन पर आया दबाव
Precision Wires Shares: इस साल अब तक कंपनी का शेयर करीब 30 प्रतिशत तक चढ़ चुका है

Precision Wires Shares: प्रिसिजन वायर्स इंडिया के शेयरों में गुरुवार 12 मार्च को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 7 प्रतिशत तक टूटकर 319.05 रुपये के स्तर पर आ गए। कंपनी ने बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण उसकी सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। इसी के बाद इसके शेयरों में यह गिरावट देखी गई है। हालांकि इस गिरावट के बावजूद कंपनी का शेयर इस साल अब तक करीब 30 प्रतिशत तक चढ़ चुका है।

सप्लाई चेन पर बढ़ा दबाव

कंपनी ने एक बयान में कहा कि मिडिल ईस्ट में तेज होते संघर्ष का असर उसके कुछ घरेलू और विदेशी सप्लायरों पर पड़ने लगा है। इसके कारण सप्लाई चेन में बाधाएं आ रही हैं और लागत में भी बढ़ोतरी का दबाव दिखाई दे रहा है।

कंपनी के अनुसार इस स्थिति के चलते पूरे सप्लाई चेन नेटवर्क में महंगाई का दबाव बढ़ गया है। इससे कच्चे माल और दूसरे इनपुट की उपलब्धता और लागत दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें