प्रिवी स्पेशियलिटी केमिकल्स के शेयरों में 31 दिसंबर को जबरदस्त गिरावट है। BSE पर शेयर सुबह के कारोबार में पिछले बंद भाव से 13 प्रतिशत तक गिरकर 2752.60 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 11.6 प्रतिशत गिरावट के साथ 2804.15 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल एक बड़े ट्रांजेक्शन में कंपनी के 38.8 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। ये शेयर कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 9.93 प्रतिशत के बराबर हैं।
