Get App

Prizor Viztech IPO Listing: 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर, सीसीटीवी कंपनी में पैसे डबल

Prizor Viztech IPO Listing: सीसीटीवी कंपनी प्राइजर विजटेक ने करीब दो साल पहले टीवी, टच पैनल और मॉनीटर के मार्केट में भी एंट्री मारी। आज इसके शेयरों ने मार्केट में एंट्री मारी। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त स्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 22, 2024 पर 5:27 PM
Prizor Viztech IPO Listing: 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर, सीसीटीवी कंपनी में पैसे डबल
Prizor Viztech IPO Listing: प्राइजर विजटेक का ₹25.15 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-16 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Prizor Viztech IPO Listing: सीसीटीवी कंपनी प्राइजर विजटेक (Prizor Viztech) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 219 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 87 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 165.30 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Prizor Viztech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 173.55 रुपये (Prizor Viztech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.48 फीसदी मुनाफे में हैं।

Prizor Viztech IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

प्राइजर विजटेक का ₹25.15 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-16 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 219.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 94.54 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 280.00 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 264.20 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 28,91,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी डिस्प्ले सेंटर और इंवेंटरी स्टोरेज के सेटअप, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Prizor Viztech के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें