प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज के शेयरों को पिछले महीने मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ा। सिर्फ दो सेशन में कंपनी का शेयर 30 फीसदी तक टूट गया था। इसकी वजह एक खबर थी जिसमें कहा गया था कि अगले चरण के पैन 2.0 आरएफपी सेलेक्शन प्रोसेस में प्रोटीन ईगोव के नाम पर विचार नहीं किया गया है। इसके बाद कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजें भी खराब रहे। कंपनी के नेट प्रॉफिट में साल दर साल आधार पर 5 फीसदी गिरावट आई। अभी इस स्टॉक में 52 हफ्तों के निचले स्तर पर ट्रेडिंग हो रही है।
