Get App

ITC Hotels के डीमर्जर प्लान पर प्रॉक्सी फर्मों की एक राय नहीं, IiAS ने शेयरधारकों को प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग करने की सलाह दी

आईटीसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 14 अगस्त, 2023 को होटल बिजनेस को अलग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। नई कंपनी की लिस्टिंग के लिए करीब 15 महीने का टाइम तय किया गया था। होटल बिजनेस के पास आईटी का ब्रांड नाम इस्तेमाल करने का अधिकार होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 12:48 PM
ITC Hotels के डीमर्जर प्लान पर प्रॉक्सी फर्मों की एक राय नहीं, IiAS ने शेयरधारकों को प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग करने की सलाह दी
डीमर्जर के प्लान के तहत शेयरधारकों को आईटीसी के हर 10 शेयर पर होटल कंपनी का एक शेयर मिलेगा।

आईटीसी के अपने होटल बिजनेस को अलग करने और उसे स्टॉक मार्केट में लिस्ट कराने के प्लान पर एडवायजरी फर्मों की एक राय नहीं है। इनगवर्न एंड स्टेकहोल्डर्स इंपावरमेंट सर्विसेज (एसईएस) ने शेयरधारकों को प्रस्ताव के पक्ष में वोट करने को कहा है। उधर, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर एडवायजरी सर्विसेज (आईआईएएस) ने शेयरधारकों को इस प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग करने की सलाह दी है। आईआईएएस ने कहा है कि प्रस्तावित स्ट्रक्चर का मकसद आईटीसी के रेशियो में इम्प्रूवमेंट लाना है लेकिन इससे न तो शेयरधारकों के लिए कोई वैल्यू अनलॉक होती दिख रही है न ही इससे होटल बिजनेस के लिए नई पूंजी को लेकर आईटीसी की जिम्मेदारी में कमी आ रही है।

IiAS ने होटल बिजनेस के डीमर्जर प्लान पर उठाए सवाल

IiAS ने यह भी कहा है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने होटल बिजनेस में 40 फीसदी हिस्सेदारी के अपने प्लान के मकसद के बारे में भी नहीं बताया है। अभी यह पता नहीं है कि वे इस हिस्सेदारी को किसी स्ट्रेटेजिक इनवेस्टर को बेचेंगे या इस अपने पास बनाए रखेंगे। आईआईएएस ने इस बारे में कंपनी के मैनेजमेंट से सवाल पूछे हैं। उसने कहा है कि डीमर्जर से आम तौर पर कुछ वैल्यू अनलॉक होती है, लेकिन बतौर प्रमोटर आईटीसी होटल बिजनेस को पूंजी उपलब्ध कराती रहेगी।

SES होटल बिजनेस के डीमर्जर प्लान के साथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें