दिग्गज पीएसयू भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हुई। कंपनी ने डिफेंस मिनिस्ट्री के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट का खुलासा किया जिसके चलते शेयरों को पंख लग गए। इंट्रा-डे में आज BSE पर 6 फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ इसने निवेशकों की पूंजी महज 10 महीने में 150 फीसदी से अधिक बढ़ गई। इसके शेयर आज बीएसई पर 5.76 फीसदी के उछाल के साथ 165.15 रुपये (BHEL Share Price) पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में आज यह 6.31 फीसदी चढ़कर 166.00 रुपये पर पहुंच गया था।
