Get App

PSU Stock Crash: बाजार खुलते ही 20% क्रैश हुआ इस सरकारी बैंक का शेयर, UCO बैंक भी 7% टूटा, जानें कारण

PSU Bank Stock Crash: पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयरों में आज 1 अप्रैल को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार शुरु होते ही बैंक का शेयर 20 प्रतिशत तक क्रैश हो गया। इसके अलावा UCO बैंक के शेयरों में भी 7% की तगड़ी गिरावट आई। इन दोनों सरकारी बैंकों में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब ये अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 12:11 PM
PSU Stock Crash: बाजार खुलते ही 20% क्रैश हुआ इस सरकारी बैंक का शेयर, UCO बैंक भी 7% टूटा, जानें कारण
PSU Bank Stock Crash: पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयर 19.2% गिरकर 35.23 रुपये के नए 52-वीक लो पर पहुंच गए

PSU Bank Stock Crash: पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयरों में आज 1 अप्रैल को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार शुरु होते ही बैंक का शेयर 20 प्रतिशत तक क्रैश हो गया। इसके अलावा UCO बैंक के शेयरों में भी 7% की तगड़ी गिरावट आई। इन दोनों सरकारी बैंकों में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब ये अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

QIP से जुटाई गई रकम, लेकिन निवेशकों की घटी रुचि

पंजाब एंड सिंध बैंक ने शुक्रवार को 1,219 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान किया। बैंक ने यह रकम क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर जुटाई। इस QIP में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को दी गई। SBI लाइफ इंश्योरेंस को भी QIP के जरिए बेचे गए कुल शेयरों का 8.2% मिला।

इसके अलावा, पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने साथी सरकारी बैंकों- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक को भी QIP के तहत शेयर जारी किए गए। UCO बैंक ने भी हाल ही में अपना QIP बंद किया, जिसमें अधिकतर हिस्सेदारी LIC और SBI-समर्थित फंड्स को दी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें