Get App

PVR Inox Share Price: 15 सितंबर को बड़ा ऐलान, अब 3% टूट गया शेयर

PVR Inox Share Price: पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox) के शेयरों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। तीन दिन में यह तीन फीसदी से अधिक टूट चुका है। आज की बात करें तो यह करीब करीब तीन फीसदी फिसल गया। कारोबार आगे बढ़ने पर भाव में थोड़ी रिकवरी हुई है लेकिन अभी शेयर काफी कमजोर हैं। इसके शेयरों में आज यह तेज गिरावट ऐसे समय में है जब कंपनी ने 15 सितंबर को एक बड़ा ऐलान किया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 18, 2023 पर 3:49 PM
PVR Inox Share Price: 15 सितंबर को बड़ा ऐलान, अब 3% टूट गया शेयर
PVR Inox के पास देश का सबसे बड़ा मल्टीप्लेक्स नेटवर्क है। अहमदाबाद में अभी कंपनी ने 5 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स लॉन्च किया।

PVR Inox Share Price: पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox) के शेयरों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। तीन दिन में यह 3 फीसदी से अधिक टूट चुका है। आज की बात करें तो यह करीब करीब तीन फीसदी फिसलकर 1707.50 रुपये पर आ गया। कारोबार आगे बढ़ने पर भाव में थोड़ी रिकवरी हुई लेकिन अभी भी शेयर काफी कमजोर हैं। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 2.78फीसदी की गिरावट के साथ 1712.65 रुपये पर बंद हुआ है। इसके शेयरों में आज यह तेज गिरावट ऐसे समय में है जब कंपनी ने 15 सितंबर को एक बड़ा ऐलान किया था। ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने 9 सितंबर की अपनी रिपोर्ट में इसे 2131 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

PVR Inox ने क्या किया था ऐलान

पीवीआर आईनॉक्स ने 15 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में गुजरात के अहमदाबाद में स्थित हिमालय मॉल में 5 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स लॉन्च करने का ऐलान किया था। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इस लॉन्च के जरिए पीवीआर आईनॉक्स अब देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स नेटवर्क ऑपरेट करने वाली कंपनी बन गई है। भारत और श्रीलंका के 115 शहरों के 364 प्रॉपर्टीज में इसके 1713 स्क्रीन हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें