Get App

Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 81% गिरा, रेवेन्यू में उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का दिसंबर तिमाही मुनाफा 81 प्रतिशत गिरकर 2 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, रेवेन्यू में मजबूत उछाल दिखा। एक्सेप्शनल खर्च से नतीजों पर दबाव रहा। शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 11:12 PM
Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी का मुनाफा 81% गिरा, रेवेन्यू में उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर
Rallis India के शेयर 20 जनवरी को बीएसई पर 4.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 229.75 रुपये पर बंद हुए।

Q3 Results: टाटा ग्रुप की एग्री-सॉल्यूशंस कंपनी Rallis India Ltd ने मंगलवार, 20 जनवरी को तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी किए। कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 81.8 प्रतिशत गिरकर सिर्फ 2 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 11 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू और EBITDA में अच्छी बढ़त

Rallis India का मुनाफा भले ही दबाव में रहा हो, लेकिन रेवेन्यू के मोर्चे पर कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया। Q3 में रेवेन्यू 19.3 प्रतिशत बढ़कर 623 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में 522 करोड़ रुपये था।

EBITDA भी 31.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 44 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन 8.4 प्रतिशत से बढ़कर 9.3 प्रतिशत हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें