Get App

QVC Exports IPO Listing: 87% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट, ऐसी है क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स की कारोबारी सेहत

QVC Exports IPO Listing: क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स हाई-कॉर्बन सिलिको मैंगनीज, लो-कॉर्बन सिलिको मैंगनीज, हाई-कॉर्बन फेरो मैंगनीज, हाई-कॉर्बन फेरो क्रोम और फेरो सिलिकॉन जैसे फेरोएलॉय के कारोबार में है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 4:02 PM
QVC Exports IPO Listing: 87% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट, ऐसी है क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स की कारोबारी सेहत
QVC Exports IPO Listing: क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स का ₹24.07 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

QVC Exports IPO Listing: क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 535 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 86 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 161.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 87.21 फीसदी का लिस्टिंग गेन (QVC Exports Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 152.95 रुपये (QVC Exports Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि  पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 77.85 फीसदी मुनाफे में हैं।

QVC Exports IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स का ₹24.07 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 535.00 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 418.64 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 17.63 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 7,48,800 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

QVC Exports के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें