Railway Stocks: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने रेल मंत्रालय के लिए 24,657 करोड़ रुपये के आठ प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दे दी है। इसका आज रेलवे स्टॉक्स पर पॉजिटिव असर दिखा। इसके चलते रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर इंट्रा-डे में 12 फीसदी से अधिक उछल गए और 9 कारोबारी दिनों में यह दूसरी बार रहा, जब इसके शेयरों में तेजी आई। बाकी रेलवे स्टॉक्स IRFC (इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन), रेलटेल और इरकॉन इंटरनेशनल के भी शेयरों में आज तेजी आई और ये सभी शेयर अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।
