Rajgor Castor Derivatives IPO Listing: कैस्टर ऑयल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी राजगोर कैस्टर डेरिवेटिव्स (Rajgor Castor Derivatives) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 107 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 50 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 59 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 18 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Rajgor Castor Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर फिसल गए लेकिन फिर इसने स्पीड पकड़ी। उछलकर यह 61.95 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी लेवल पर बंद भी हुआ यानी पहले दिन आईपीओ निवेशक 23.90 फीसदी मुनाफे में हैं।
