Raymond Q1 Result: रेमंड के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआती मिली-जुली रही। वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 48 फीसदी बढ़ गया। इस दौरान रेवेन्यू के नेट प्रॉफिट में 26 फीसदी की जोरदार तेजी आई। नतीजे आने के बाद रेमंड के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह 4 फीसदी से अधिक उछल गया। मार्केट के कमजोर सेंटिमेंट में इसे बिकवाली का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी यह काफी मजबूत स्थिति में बना हुआ है। दिन के आखिरी में आज BSE पर यह 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 1932.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.20 फीसदी के उछाल के साथ 1987.95 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था।
