Get App

RBI Monetary Policy : वित्त वर्ष 2026 का रिटेल महंगाई अनुमान 3.1% से घटाकर 2.6% किया गया, GST कटौती से मंहगाई घटने की उम्मीद

RBI Monetary Policy: RBI ने रेपो रेट 5.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। SDF रेट भी 5.25 फीसदी पर और MSF रेट 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। MPC का रुख भी'NEUTRAL' पर बरकरार रखा गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2025 पर 10:33 AM
RBI Monetary Policy : वित्त वर्ष 2026 का रिटेल महंगाई अनुमान 3.1% से घटाकर 2.6% किया गया, GST कटौती से मंहगाई घटने की उम्मीद
RBI Monetary Policy : आरबीआई गवर्नर ने MPC के फैसलों का एलान करते हुए कहा कि ग्लोबल इकोनॉमिक की स्थिति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। अच्छे मॉनसून से भारत की इकोनॉमी मजबूत है। GST में बदलाव से रिटेल महंगाई में कमी आएगी

RBI MPC Meeting Highlights 2025 : भारतीय रिज़र्व बैंक की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) 29 सितंबर से शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक के अंत में आज बुधवार, 1 अक्टूबर को अपने अक्टूबर के नीतिगत फैसलों की घोषणा करेगी। बाज़ार और एनालिस्ट्स का पहले से ही मानना थी कि आरबीआई बैंक रेपो रेट को 5.50 फीसदी पर बनाए रखेगा और तटस्थ रुख बरकार रखेगा रखेगा।आरबीआई ने अनुमान के मुताबिक ही ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

RBI ने रेपो रेट 5.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। SDF रेट भी 5.25 फीसदी पर और MSF रेट 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। MPC का रुख भी'NEUTRAL' पर बरकरार रखा गया है।

आरबीआई गवर्नर ने MPC के फैसलों का एलान करते हुए कहा कि ग्लोबल इकोनॉमिक की स्थिति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। अच्छे मॉनसून से भारत की इकोनॉमी मजबूत है। GST में बदलाव से रिटेल महंगाई में कमी आएगी। टैरिफ से एक्सपोर्ट में नरमी संभव है।

आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2026 के लिए रिटेल महंगाई दर अनुमान घटाया गया है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 का रिटेल महंगाई अनुमान 3.1 फीसदी से घटाकर 2.6 फीसदी कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें