Sobha Share Price: रियल एस्टेट डेवलपर शोभा के शेयरों में आज भारी बिकवाली दिख रही है। इनकम टैक्स के छापों के चलते निवेशक धड़ाधड़ इसके शेयर बेच रहे हैं। कंपनी ने इन छापों के बारे में आज एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसके रजिस्टर्ड ऑफिस और बाकी ऑफिसों पर छापा मारा है। कंपनी ने कहा कि सभी एंप्लॉयीज आयकर अधिकारियों को जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हालांकि शेयरों पर इसका निगेटिव असर दिखा और बीएसई पर यह 5 फीसदी से अधिक फिसलकर 491.40 रुपये (Sobha Share Price) पर आ गया।
