रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail Ventures Limited) की एफएमसीजी शाखा (FMCG arm) रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Reliance Consumer Products Limited) ने 15 दिसंबर को गुजरात में अपना स्वदेशी मेड-इन-इंडिया कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स ब्रांड, इंडिपेंडेंस (Independence) लॉन्च किया है। अहमदाबाद स्थित अक्षरधाम के प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी समारोह के अवसर पर उपभोक्ताओं और किराना भागीदारों के लिए इंडिपेंडेंस की शुरुआत की गई। इस ब्रांड के तहत स्टेपल, प्रोसेस्ड फूड, रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाले सामनाों सहित कई श्रेणियों के उत्पादों की बिक्री की जाएगी।
