Get App

Reliance Industries का शेयर पहुंचा पीक पर, Jefferies ने कहा- 3580 रुपये तक भागेगा रिलायंस का शेयर

Reliance Industries Stock Price: 28 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त है। इसमें पिछले बंद भाव से 2 प्रतिशत तक की तेजी आई और यह 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 3129 रुपये पर पहुंच गया। पिछले एक साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 30 प्रतिशत मजबूत हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर कवरेज करने वाले 35 विश्लेषकों में से 28 ने 'बाय' रेटिंग की सिफारिश की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 4:13 PM
Reliance Industries का शेयर पहुंचा पीक पर, Jefferies ने कहा- 3580 रुपये तक भागेगा रिलायंस का शेयर
जेफरीज की ओर से दिया गया नया टारगेट प्राइस, रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए बाजार में सबसे ज्यादा है।

Reliance Industries Share Price: मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आगे और 17 प्रतिशत चढ़ सकता है। यह उम्मीद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने जताई है। जेफरीज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 3380 रुपये से बढ़ाकर 3580 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह बीएसई पर 28 जून को शेयर के बंद भाव से 14 प्रतिशत ज्यादा है। जेफरीज की ओर से दिया गया नया टारगेट प्राइस, रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए बाजार में सबसे ज्यादा है।

28 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त है। सुबह बीएसई पर शेयर लाल निशान में 3060.95 रुपये पर खुला। लेकिन फिर इसमें पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत तक की तेजी आई और यह 3161.45 रुपये के हाई पर पहुंच गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3131.85 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 21 लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 34 प्रतिशत मजबूत हुई है।

26% CAGR से बढ़ सकता है जियो का मुनाफा

जेफरीज का कहना है कि वित्त वर्ष 2024 और वित्त वर्ष 2027 के बीच जियो का रेवेन्यू 18% CAGR और शुद्ध मुनाफा 26% CAGR से बढ़ सकता है। जियो की ओर से टैरिफ में 13-25% की वृद्धि के बाद जियो के लिए वित्त वर्ष 25-27 के अनुमान को जेफरीज ने 3% तक घटा दिया है। जेफरीज ने अपने नोट में लिखा है कि प्रतिस्पर्धियों से पहले टैरिफ बढ़ाने की पहल, मॉनेटाइजेशन पर फोकस को दर्शाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें