Get App

29 अगस्त को होगी Reliance Industries की एजीएम, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय

Reliance AGM: मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं आम सालाना बैठक (AGM) इस महीने के आखिरी दिनों में 29 अगस्त को होगी। यह बैठक दोपहर बजे होगी। कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में डिविडेंड के बारे में भी बात की है जिसकी रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 7:52 AM
29 अगस्त को होगी Reliance Industries की एजीएम, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय
अगर Reliance की एजीएम में डिविडेंड का का ऐलान होता है तो इसे एक हफ्ते के भीतर शेयरहोल्डर्स के खाते में क्रेडिट किया जाएगा।

Reliance AGM: मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं आम सालाना बैठक (AGM) इस महीने के आखिरी दिनों में 29 अगस्त को होगी। यह बैठक दोपहर बजे होगी। कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस मौके पर शेयरहोल्डर्स को संबोधित करेंगे। इस बैठक पर निवेशकों के साथ-साथ इंडस्ट्री पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स की भी निगाहें रहेंगी ताकि कंपनी के रणनीतिक दिशा और आगे की योजनाओं पर नजर रख सके। पिछले साल एजीएम 28 अगस्त को हुई थी और यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग के एक हफ्ते बाद ही हुई थी।

डिविडेंड पर भी हो सकता है फैसला

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी खुलासा किया कि अगर एजीएम में डिविडेंड का का ऐलान होता है तो इसे एक हफ्ते के भीतर शेयरहोल्डर्स के खाते में क्रेडिट किया जाएगा। रिलायंस ने वित्त वर्ष 2023-24 के फाइनल डिविडेंड के लिए 19 अगस्त का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। पिछले साल कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 9 रुपये का फाइनल डिविडेंड बांटा था जिसकी रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त 2023 फिक्स की गई थी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें