रिलायंस जियो के IPO का इंतजार लंबे समय से चल रहा है। अब ये पता चल गया है कि कंपनी का वैल्यूएशन कितना रह सकता है। रिलायंस जियो का मेगा इश्यू 2025 में आने वाला है। आइए अब रिलायंस जियो के वैल्यूएशन की बात कर लेते हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने बाताय कि कंपनी का वैल्यूएशन 9.3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रह सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने 11 जुलाई को एक रिपोर्ट जारी करके यह अंदाजा जताया है।
JIO IPO: कितना हो सकता है वैल्यूएशन
इस रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो 112 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर लिस्ट हो सकता है। रिलायंस जियो की दमदार लिस्टिंग का फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी मिल सकता है। अनुमान है कि जियो के बेहतर वैल्यूएशन के कारण RIL के शेयर 7 से 15 प्रतिशत तक भाग सकते हैं।
जियो की लिस्टिंग से पहले जान लेते हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में अभी आपको क्या करना चाहिए। ब्रोकरेज फर्म ने RIL के शेयरों को Buy रेटिंग दी है। और इसका टारगेट प्राइस 3,580 रुपए तय किया है। 11 जुलाई को RIL के शेयर फ्लैट 3170 रुपए पर बंद हुए। इस हिसाब से देखें को RIL के शेयरों में मौजूदा लेवल से 13 फीसदी की तेजी आ सकती है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में इस साल अबतक करीब 22 फीसदी से ज्यादा तेजी आ चुकी है। यह निफ्टी इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन है, जिसने इस अवधि में अभी तक 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
JIO IPO: पूरा ऑफर फॉर सेल हो सकता है
इसके साथ ही जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में ये भी कहा है कि रिलायंस जियो का पूरा आईपीओ ऑफर-फॉर-सेल (OFS) हो सकता है। इसके जरिए माइनॉरिटी शेयरधारक कंपनी के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं।
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि इस बात की संभावना है कि रिलायंस पहले स्पिन-ऑफ के जरिए जियो को अलग करे। और फिर प्राइस डिस्कवरी सिस्टम के जरिए इसे शेयर बाजार में लिस्ट कराए। घरेलू और विदेशी दोनों निवेशक स्पिन-ऑफ के जरिए ही जियो की लिस्टिंग चाहते हैं।
इससे पहले अगस्त 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी फाइनेंशियल सर्विस यूनिट, जियो फाइनेंशिल सर्विसेज को इसी तरह स्पिन-ऑफ करके प्राइस डिस्कवरी सिस्टम के जरिए शेयर बाजार में लिस्ट कराया था।
रिलायंस जियो इंफोकॉम ने इस महीने से अपने मोबाइल टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी किया है। जेफरीज ने कहा कि टैरिफ में यह बदलाव कंपनी के मॉनेटीइजेशन और मार्केट शेयर हासिल करने पर फोकस का संकेत देता है। रिलायंस के साथ ही इसकी दोनों प्रमुख कॉम्पिटटर कंपनी, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी नए टैरिफ प्लान पेश किए हैं।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 समूह का एक हिस्सा है। नेटवर्क18 को इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।