Reliance Power Share Price: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में आज 12 दिसंबर को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि रिलायंस पावर की एक सहयोगी कंपनी को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 930 मेगावाट का एक सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स मिला है। कंपनी ने बुधवार 11 दिसंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस एनयू सनटेक प्राइवेट लिमिटेड (रिलायंस NU सनटेक) को SECI की ओर से 9 दिसंबर 2024 को आयोजित एक ई-रिवर्स नीलामी में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के साथ 930 मेगावाट का एक सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट मिला है।
