Rice Stocks: भारत सरकार अक्टूबर में चावल की नई पैदावार आने से पहले राइस एक्सपोर्ट की सीमा में ढील देने पर विचार कर रही है। इस खबर के बाद आज 9 जुलाई को चावल से जुड़े शेयरों में भारी तेजी देखी गई। एलटी फूड्स (LT Foods), केआरबीएल (KRBL), जीआरएम ओवरसीज (GRM Overseas) और कोहिनूर फूड्स (Kohinoor Foods) जैसे राइस स्टॉक्स के भाव 9 से 15 प्रतिशत बढ़ गए। वहीं इसके मुकाबले निफ्टी इंडेक्स महज 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
