Get App

RIL Q3 Preview: Jio और रिलायंस रिटेल के दम पर आय में देखने में मिल सकती है 21% की बढ़त

ब्रोकरेज हाउस UBS का कहना है कि टैक्स में कमी आने की वजह से दिसंबर तिमाही में कंपनी एनर्जी कारोबार की अर्निंग में तिमाही आधार पर रिकवरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही रिफाइनिंग मार्जिन में भी बढ़त देखने को मिलेगा। हालांकि पेट्रोकेमिकल स्प्रेड में नरमी के चलते रिफाइनिंग मार्जिन की बढ़त सीमित रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 1:13 PM
RIL Q3 Preview: Jio और रिलायंस रिटेल के दम पर आय में देखने में मिल सकती है 21% की बढ़त
मनीकंट्रोल के पोल में शामिल अधिकांश ब्रोकरेज का राय है दिसंबर तिमाही में RIL के सभी कारोबारी सेग्मेंट्स में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी

देश का दिग्गज कारोबारी समूह और निफ्टी के सबसे बड़े हैवीवेट रिलायंस इंजस्ट्रीज (Reliance Industries) के 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुए वित्तवर्ष 2022-23 के तीसरी तिमाही के नतीजे शुक्रवार 20 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद आएंगे। मनीकंट्रोल की तरफ से ब्रोकरेज्स के बीच कराए गए पोल से निकल कर आया है कि इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू और EBITDA ((earnings before interest, taxes, depreciation and amortisation) में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकता है।

अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही में रिलायंस इंजस्ट्रीज के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 4.4 फीसदी और तिमाही आधार पर 19.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 16366 करोड़ रुपए पर रह सकता है। इस पोल से निकल कर आया है कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़त के साथ 2.23 लाख करोड़ रुपए रह सकती है।

मनीकंट्रोल के पोल में शामिल अधिकांश ब्रोकरेज का राय है दिसंबर तिमाही में RIL के सभी कारोबारी सेग्मेंट्स में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। लेकिन रिलायंस रिटेल और जियो की ग्रोथ पर बाजार का सबसे ज्यादा अटेंशन रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें