RNFI Services IPO Listing: फिनटेक कंपनी आरएनएफआई सर्विसेज (RNFI Services) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 221 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 105 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 199.50 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (RNFI Services Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब मुनाफावसूली के चलते शेयर टूट गए। टूटकर यह 189.55 रुपये (RNFI Services Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 80.52% मुनाफे में हैं।
