Get App

रुपये की कमजोरी बढ़ाएगी टेंशन, निफ्टी में 25,350-25,450 के बीच शॉर्ट करने का मौका खोजें

बैंक निफ्टी में अब 59,500-59,600 पर बड़ी रजिस्टेंस है। कोई भी रैली यहीं पर फेल होने का रिस्क रहेगा। अगर 59,400-59,500 पर रैली फेल हो तो 59,600 के SL के साथ बेचें। अगर 59,600 के ऊपर टिक गए तभी रैली बड़ी हो सकती है। कल का निचला स्तर (58,278) अब सबसे बड़ा सपोर्ट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 9:28 AM
रुपये की कमजोरी बढ़ाएगी टेंशन, निफ्टी में 25,350-25,450 के बीच शॉर्ट करने का मौका खोजें
निफ्टी में 25,350-25,450 के बीच शॉर्ट करने का मौका खोजें। ये मत सोचें कि बाजार ने कल बॉटम बना दिया।

सीएनबीसी-आवाज , मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल के प्राइस एक्शन में दो हिस्से थे। पहला 10-11 बजे का मार्जिन कॉल था। और दूसरा उसके बाद की बड़ी शॉर्ट कवरिंग थी। कल हमने बात की थी कि पहला 200 DMA टेस्ट बचता है। कल निफ्टी ने 200 DMA तोड़ा लेकिन रिकवरी के बाद उसके ऊपर बंद हुआ।

आज सुबह-सुबह ग्लोबल बाजारों में बड़ी रिकवरी आई। ट्रंप के ग्रीनलैंड वाले बयान के बाद गिफ्ट निफ्टी 100 अंक ऊपर था। ट्रंप के भारत वाली ट्रेड डील के बयान के बाद अब गिफ्ट निफ्टी 200 अंक ऊपर चला गया। शॉर्ट करने वालों के लिए भी कोई छोटी-मोटी रैली होना जरूरी होता है। ये न समझें कि बाजार में कल बॉटम बन गया। कल का निचला स्तर वापस टेस्ट होगा, इसकी संभावना काफी ज्यादा है। बड़ी ट्रेड अभी भी शॉर्ट साइड पर ही है। जहां भी ये वाली रैली फेल होगी, वहां वापस एक शॉर्ट ट्रेड खुलेगी।

आज के संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें