Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को साउथ सेंट्रल रेलवे से ₹242 करोड़ का नया प्रोजेक्ट मिला है। इसमें ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) का डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमिशनिंग शामिल है। मौजूदा 1x25kV सिस्टम को अपग्रेड करके 2x25kV AT फीडिंग सिस्टम में बदला जाएगा। साथ ही फीडर और अर्थिंग से जुड़े काम भी किए जाएंगे।
इस प्रोजेक्ट से कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत होगी। खासकर रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिफिकेशन और सिस्टम अपग्रेड के काम में कंपनी की पकड़ और बढ़ेगी।
यह काम South Central Railway के विजयवाड़ा डिविजन में ओंगोल (OGL) से गुडूर (GDR) सेक्शन के बीच किया जाएगा। इस रूट की कुल लंबाई 154 RKM/462 TKM है।
RVNL के मुताबिक यह प्रोजेक्ट सामान्य बिजनेस के तहत मिला है और इसे 24 महीने में पूरा करना है। इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू ₹242.49 करोड़ है, जिसमें टैक्स भी शामिल हैं।
RVNL का शेयर 2 अप्रैल को NSE पर 0.69% की गिरावट के साथ ₹260.80 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 12.91% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 27.26% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 54.41 हजार करोड़ रुपये है।
RVNL सरकार कंपनी है, जो रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसका मुख्य काम नई रेलवे लाइन बनाना, ट्रैक डबलिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, सिग्नलिंग सिस्टम अपग्रेड और बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करना है। कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और एग्जीक्यूशन दोनों संभालती है और भारतीय रेलवे के नेटवर्क को बेहतर और आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।