Sagility IPO Listing: अमेरिकी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को सर्विसेज मुहैया कराने वाली सैगिलिटी इंडिया के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में 3% प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसका आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था और ओवरऑल 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 30.00 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 31.06 रुपये और NSE पर भी 31.06 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 3.53 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Sagility Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी कुछ खास मूवमेंट शेयरों में नहीं दिखा। इंट्रा-डे में BSE पर यह 32.90 रुपये के हाई तक जाकर फिर 28.95 रुपये के लेवल तक टूट गया। दिन के आखिरी में यह 29.36 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 2.13 फीसदी मुनाफे में हैं। हालांकि एंप्लॉयीज फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 2 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।
