Salasar Techno Engineering के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। 16 फरवरी को 5 फीसदी गिरने के बाद इस स्टॉक में लोअर सर्किट लग गया। इस शेयर की कीमत 7 फरवरी को रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें लगातार 7 सत्रों में गिरावट दिखी। पिछले साल दिसंबर में इस स्टॉक में तेजी शुरू हुई। फिर डेढ़ महीने में इसकी वैल्यू तिगुनी हो गई। कंपनी ने प्रिफरेंशियल इश्यू का ऐलान किया। इसकी कीमत दिसंबर के निचले स्तर से 45 फीसदी ज्यादा थी। कंपनी हर एक शेयर पर 4 बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया। अब इस शेयर में पार्टी खत्म होती दिख रही है। दुबई की Godfather की करीबी कंपनियां इस स्टॉक में काफी एक्टिव रही हैं। इसका पता बल्क डील से चलता है।