केंद्र सरकार ने 1990 बैच के IRS अधिकारी संदीप प्रधान को SEBI का Whole-Time Member (WTM) नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल जॉइन करने की तारीख से तीन साल का होगा, या फिर अगले आदेश तक मान्य रहेगा। यह जानकारी सरकार की आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
केंद्र सरकार ने 1990 बैच के IRS अधिकारी संदीप प्रधान को SEBI का Whole-Time Member (WTM) नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल जॉइन करने की तारीख से तीन साल का होगा, या फिर अगले आदेश तक मान्य रहेगा। यह जानकारी सरकार की आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
संदीप प्रधान की मौजूदा भूमिका
संदीप प्रधान फिलहाल पुणे में इनकम टैक्स (इंवेस्टिगेशन) के डायरेक्टर जनरल के पद पर काम कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति SEBI Act, 1992 और SEBI चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति से जुड़ी सेवा शर्तों के नियमों के तहत की गई है।
अब प्रधान SEBI के टॉप लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा होंगे, ऐसे समय में जब रेगुलेटर को भारत के तेजी से बढ़ते कैपिटल मार्केट्स में रेगुलेटरी, सुपरवाइजरी और एन्फोर्समेंट की बड़ी जिम्मेदारियां संभालनी पड़ रही हैं।
SEBI के होल टाइम मेंबर का काम
SEBI का Whole-Time Member (WTM) वह अधिकारी होता है जो पूंजी बाजार की निगरानी और नियमों को लागू करने की पूरी जिम्मेदारी संभालता है। उसका काम बाजार में किसी भी तरह की अनियमितता, फ्रॉड, इनसाइडर ट्रेडिंग, निवेशकों के साथ धोखाधड़ी, कंपनी डिस्क्लोजर में गड़बड़ी जैसे मामलों की जांच करना और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई करना होता है।
WTM नए रेगुलेशन बनवाने, पॉलिसी तैयार करने, कंपनियों और इंटरमीडियरीज (जैसे ब्रोकर्स, म्यूचुअल फंड, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स) की निगरानी करने और बड़े एन्फोर्समेंट ऑर्डर पास करने जैसी जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुल मिलाकर, WTM SEBI के भीतर एक प्रमुख फैसले लेने वाला पद होता है, जो बाजार की पारदर्शिता, निवेशकों की सुरक्षा और स्वस्थ मार्केट माहौल सुनिश्चित करता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।