SAR Televenture FPO Listing: मार्केट में पहले से लिस्टेड एसएआर टेलीवेंचर ने एक बार फिर एफपीओ के जरिए पैसे जुटाए हैं। इस एफपीओ के तहत जो शेयर जारी हुए हैं, आज उनकी लिस्टिंग पर एफपीओ निवेशकों को निराशा हुई। इसके एफपीओ को ओवरऑल 7 गुना से अधिक बोली मिली थी। एफपीओ के तहत 210 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। चूंकि आज इसके शेयर करीब ढाई फीसदी की गिरावट के साथ 230.80 रुपये के भाव पर खुले यानी कि एफपीओ निवेशकों की पूंजी गिर गई। दिन के आखिरी में इसके शेयर 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 228.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस साल इसके शेयर करीब 48 फीसदी कमजोर हुए हैं।
