SBI stock : दिग्गज सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में आज इंट्रा डे में करीब 800 रुपए के टारगेट हासिल हुए हैं। स्टॉक पर नोमुरा ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें SBI नोमुरा का टॉप पिक बना हुआ है। ब्रोकरेज का कहना है कि एसेट क्वॉलिटी पर बैंक का बेहतर प्रदर्शन संभव है। यह शेयर 1x FY26F P/BV (6.7x P/E) के आकर्षक वैल्युएशन पर कारोबार कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-27 के दौरान 16-18 फीसदी RoE और 14-15 लोन ग्रोथ संभव है। बैंक का वैल्युएशन काफी आकर्षक है। डिपॉजिट की चुनौती के बीच बैंक की पोजिशन बेहतर है। रेट कट के माहौल के बीच बैंक की स्थिति अच्छी नजर आ रही है।
