मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने एक बार फिर म्यूचुअल फंड (MF) और शेयर बाजार से जुड़े निवेशकों के लिए नॉमिनेशन तय करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। मार्केट रेगुलेटर की तरफ से 27 दिसंबर को जारी सर्कुलर के मुताबिक, अब यह समयसीमा बढ़ाकर 30 जून, 2024 कर दी गई है, जो पहले 31 दिसंबर, 2023 थी। निवेशकों को अब 30 जून, 2024 तक अपने निवेश पर नॉमिनेशन का विकल्प चुनना होगा या घोषणा पत्र जारी कर नॉमिनेशन का विकल्प नहीं चुनने का ऐलान करना होगा।
