सेबी ने मंगलवार की रात कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (Karvy Stock Broking Ltd) घोटाला मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में BSE पर 3 करोड़ और NSE पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने कहा है कि NSE और BSE ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग की तरफ से ग्राहकों की सिक्योरिटीज के गलत उपयोग को रोकने के लिए सही समय पर कोई कदम नहीं उठाया और मामले की जांच में ढ़िलाई बरती। जिसकी वजह से ये जुर्माना लगाया जा रहा है। सेबी के इस ऑर्डर में यह भी कहा गया है कि एक्सचेंजों ने पिछले सालों के दौरान ब्रोकर यानी कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग की गतिविधियों की जांच में सुस्ती दिखाई है।
