कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI की प्राइमरी मार्केट कमेटी देश में स्पेशल पर्पज एक्विजिशन कंपनियां (SPAC) शुरू करने की संभावना पर विचार कर रही है। SEBI के चेयरमैन अजय त्यागी ने FICCI की कैपिटल मार्केट कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनियों की ओर से अनिवार्य डिस्क्लोजर को "पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता।"