स्पेक्यूलेटिव ट्रेडिंग को रोकने और खुदरा भागीदारी को कम करने के लिए सेबी की सख्ती मार्केट पर भारी पड़ रही है। दिसंबर में इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में औसतन दैनिक कारोबार (ADTV) गिरकर 16 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गया। इसके विपरीत लगातार पांच महीने से गिर रहा कैश मार्केट टर्नओवर दिसंबर में मासिक आधार पर 4.4 फीसदी बढ़ गया। दिसंबर महीने में बीएसई और एनएसई पर एफएंडओ सेगमेंट में ए़डीटीवी गिरकर 280 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जो अगस्त 2023 के बाद सबसे कम है और नवंबर 2024 की तुलना में 36.56 फीसदी कम है। सबसे अहम यह है कि दिसंबर महीने में वॉल्यूम की तुलना सितंबर के आंकड़ों से करें तो इसमें 48 फीसदी तक की गिरावट है। इंडेक्स फ्यूचर्स का टर्नओवर लगातार दूसरे मगीना गिरा जबकि स्टॉक फ्यूचर्स, इंडेक्स ऑप्शंस और स्टॉक्स ऑप्शंस में लगातार तीसरे महीने गिरावट रही।
