Get App

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से न उलझें निवेशक, SEBI ने निवेशकों को किया आगाह, इस पॉइंट की तरफ दिलाया ध्यान

हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद आज स्टॉक मार्केट खुला और इसका झटका अदाणी ग्रुप के सभी दस स्टॉक्स पर भी दिखा और ओवरऑल मार्केट पर भी दिखा। मार्केट में कोई अस्थिरता न आए और निवेशक हड़बड़ी में कोई फैसला न लें, इसे लेकर सेबी ने अपना पक्ष तो रखा ही है, साथ ही निवेशकों का ध्यान एक खास पॉइंट की तरफ भी किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 6:11 PM
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से न उलझें निवेशक, SEBI ने निवेशकों को किया आगाह, इस पॉइंट की तरफ दिलाया ध्यान
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सेबी ने निवेशकों को आगाह किया है कि शांतिपूर्वक और सोच-समझकर फैसला लें।

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की हालिया रिपोर्ट के झटके से मार्केट की अस्थिरता को थामने और निवेशकों को आश्वस्त करने के लिए सेबी जरूरी कदम उठा रहा है। इसे लेकर बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने प्रेस रिलीज जारी किया है। सेबी ने यह कदम हिंडबनर्ग की रिपोर्ट का घरेलू मार्केट पर असर न पड़े, इसके लिए जारी किया है। हिंडनबर्ग ने 10 अगस्त को सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच पर अदाणी मामले में ऑफशोर एंटिटीज में हिस्सेदारी होने का आरोप लगाया है। इन आरोपों पर सेबी ने 11 अगस्त को एक प्रेस रिलीज जारी किया और निवेशकों से शांत रहने को कहा और मार्केट को प्रभावित करने वाले किसी भी रिपोर्ट जैसे कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सोच-समझकर कदम उठाने को कहा है।

SEBI ने निवेशकों को किया आगाह

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सेबी ने निवेशकों को आगाह किया है कि शांतिपूर्वक और सोच-समझकर फैसला लें। सेबी ने यह भी कहा कि निवेशकों को रिपोर्ट में जो डिस्क्लेमर दिया है, उसे जरूर ध्यान में रखना चाहिए जिसमें कहा गया है कि रीडर्स को मानना चाहिए कि हिंडबनर्ग रिसर्च ने रिपोर्ट में शामिल सिक्योरिटीज में शॉर्ट पोजिशन ली हुई हो सकती है।

SEBI ने रिपोर्ट पर दिया यह स्पष्टीकरण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें